logo

सार्वजनिक सूचना – दिनांक 20.09.2023

जाट शिक्षण संस्था (पंजी.) रोहतक द्वारा आजीवन सदस्यों के पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया 19 अप्रैल 2023 से समय-समय पर सार्वजानिक सूचनाएँ जारी कर शुरू की गयी थी। परिणामस्वरूप जिन आजीवन सदस्यों ने अपने सम्बंधित दस्तावेज जमा कराये थे उनसे सम्बंधित सूचनाएँ एवं दिशा-निर्देश आगामी नियमानुसार उचित कार्यवाही हेतु वेबसाइट www.jesrohtak.org पर डाल दी गयी हैं। निम्न सूचियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

  1. पहचान पत्रों के प्रारूप कॉलेजियम-अनुसार।
  2. जिन आवेदकों के दस्तावेज पहचान पत्र बनाने हेतु 19.06.2016 की प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार तर्कसंगत नहीं पाए गए उनकी सूची सूचनार्थ।
  3. एक आवेदक दो वोटों पर दावा कर रहा है उसकी सूची।
  4. एक वोट के लिए दो आवेदक दावा कर रहे हैं उसकी सूची।
  5. जिन आवेदकों ने संबंधित सरपंच/पटवारी/नंबरदार/वार्ड एम.सी. द्वारा दी गयी सत्यापित सूचनाओं के आधार पर मृत मतदाताओं के रूप में एकत्र किए गए आजीवन सदस्यों की सूची के विरुद्ध अपने दस्तावेज़ जमा किए हैं लेकिन उन्होंने वांछित प्रथम श्रेणी न्यायाधीश का शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं किया और न कोई निर्धारित आजीवन सदस्यता शुल्क रसीद की प्रतिलिपि जमा करवाई है उनकी सूची।
सभी आवेदकों एवं आजीवन सदस्यों को सार्वजानिक तौर पर सूचित किया जाता है कि उपरोक्त सूचियों के लिए संस्था की वेबसाइट www.jesrohtak.org पर जारी दिशानिर्देशानुसार दिनांक 24. 09 .2023 तक समयबद्ध उचित प्रक्रिया पूरी करें वरना उनके पहचान पत्र नहीं बनाये जा सकेंगे।

कार्यालय: सी. आर. पॉलिटेक्निक, रोहतक          समय: सुबह 10 से दोपहर 2:30 तक
विशेष कार्य अधिकारी-समीप-प्रशासक                 प्रशासक